आम का पना

आम का पना

गर्मी आते ही आम का मौसम आ जाता है. इसके बेहतरीन जायकों में से एक है आम का चटपटा पना. अगर अब तक इसका स्वाद नहीं लिया तो अब जानें इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कच्चे आम (हरे आम)
  • 2 छोटे चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 3 छोटे चम्मच काला नमक, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर (चाहें तो), एक बड़ी चम्मच पुदीना पत्तियां कटी हुईं
  • 6 बड़े चम्मच कसा हुआ गुड़ या चीनी
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले आम अच्छी तरह धो लें.
- इसके बाद आम को कूकर में उबाल लें. कूकर में लगभग 4 सीटी आने तक आम उबालें.
- अब आम को पानी से निकाल लें. इन्हे ठंडा करके छिलका उतारें और गुठली अलग करके बर्तन में मैंगो पल्प निकालें.
- इसके बाद मैंगो पल्प में पुदीना पत्तियां, गुड़ या चीनी, काली मिर्च, जीरा पाउडर, काला नमक और नमक डालकर मिक्स करें.
- अब इस मिश्रण को मिक्सर में डालकर चलाएं.
- तैयार है आम का पन्ना. इसे एयर टाइट डिब्बे में डालकर फ्रिज में रखें.
- जब भी पन्ना पीना या पिलाना हो तो एक बड़ा चम्मच पन्ना मिक्सचर एक ग्लास ठंडे पानी के साथ डालकर मिलाएं और बर्फ का टुकड़ा डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (313 ratings)
4.6 avg from 313 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आम का पना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कच्चे आम (हरे आम) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes