आम का मीठा अचार
आम का अचार तीखा हो या मीठा खाने में बहुत अच्छा लगता है. आम का मीठा अचार
बच्चों को बहुत पसंद होता है. तो ये है आम के मीठे अचार की रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- दो किलो आम का गूदा, चार किलो शक्कर
- 125 ग्राम पिसी हुई लालमिर्च
- 125 ग्राम बड़ी सौंफ
- 25 ग्राम कलौंजी
- 25 ग्राम पिसी सौंठ
- 25 ग्राम कालीमिर्च
- 25 ग्राम बड़ी इलायची, थोड़ा सा सिरका
- 250 ग्राम नमक
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले आम को छीलकर उसकी गुठली निकाल कर उसके बड़े-बड़े टुकड़े कर लीजिए.
-
2
किसी स्टील के बर्तन में दो किलो पानी शक्कर में डालकर उसे तेज आंच पर रख दें. जब पानी उबल जाए तो उसमें आम के टुकड़ों को डाल दें.
-
3
मिनट पकने के बाद पिसी हुई लालमिर्च, कालीमिर्च, सौंफ और कलौंजी को उसमें डाल दीजिए.
-
4
लगभग 10 मिनट तक इन चीजों को आंच पर रखने के बाद बर्तन पर महीन कपड़ा बांधकर ठंडा होने के लिए उसे किसी खुली जगह पर रख दीजिए.
-
5
सब चीजें पूरी तरह ठंडी हो जाने के बाद सिरका मिलाकर अचार को किसी जार में रख दीजिए. सिरका डालने से अचार लंबे समय तक चलता है.
#mango
#pickle
#sweet pickle