आम का मीठा अचार

आम का मीठा अचार

आम का अचार तीखा हो या मीठा खाने में बहुत अच्छा लगता है. आम का मीठा अचार बच्चों को बहुत पसंद होता है. तो ये है आम के मीठे अचार की रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो किलो आम का गूदा, चार किलो शक्कर
  • 125 ग्राम पिसी हुई लालमिर्च
  • 125 ग्राम बड़ी सौंफ
  • 25 ग्राम कलौंजी
  • 25 ग्राम पिसी सौंठ
  • 25 ग्राम कालीमिर्च
  • 25 ग्राम बड़ी इलायची, थोड़ा सा सिरका
  • 250 ग्राम नमक

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
- सबसे पहले आम को छीलकर उसकी गुठली निकाल कर उसके बड़े-बड़े टुकड़े कर लीजिए.
- किसी स्टील के बर्तन में दो किलो पानी शक्कर में डालकर उसे तेज आंच पर रख दें. जब पानी उबल जाए तो उसमें आम के टुकड़ों को डाल दें.
- 15 मिनट पकने के बाद पिसी हुई लालमिर्च, कालीमिर्च, सौंफ और कलौंजी को उसमें डाल दीजिए.
- लगभग 10 मिनट तक इन चीजों को आंच पर रखने के बाद बर्तन पर महीन कपड़ा बांधकर ठंडा होने के लिए उसे किसी खुली जगह पर रख दीजिए.
- सब चीजें पूरी तरह ठंडी हो जाने के बाद सिरका मिलाकर अचार को किसी जार में रख दीजिए. सिरका डालने से अचार लंबे समय तक चलता है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (151 ratings)
3.9 avg from 151 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आम का मीठा अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो किलो आम का गूदा, चार किलो शक्कर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes