आंवले के मुरब्बे और चटनी तो आपने बहुत खाई होगी लेकिन अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो आंवले की सब्जी बनाएं. कम समय में बनने वाली यह रेसिपी आपके मुंह का स्वाद बदल देगी.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
25 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
200 ग्राम बेसन
4-5 हरी मिर्च
4-5 कली लहसुन, अदरक एक गांठ (बारीक कटी हुई)
10-15 कली सूखे आंवले के
250 ग्राम प्याज
1 चम्मच लाल मिर्च
1 चम्मच सूखा धनिया
1 चम्मच हल्दी
2 बड़े चम्मच मॉयन के लिए तेल
1/2 चम्मच सौंफ, जीरा, अजवाइन
स्वादानुसार नमक, गरम मसाला, तलने के लिए तेल
🍳 विधि
1
खुरमे बनाने की विधि:
2
सबसे पहले 10-15 सूखे आंवलों को गर्म तेल में तल लें.
3
जब आंवला ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सी में पीस लें.
4
अब आंवला और बेसन साथ में मिलाकर छान लें.
5
प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, सौंफ, अजवाइन, लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, मॉयन के लिए दो चम्मच तेल आदि सभी सामग्री डालकर खुरमे की तरह आटा गूंथ लें.
6
तेल गर्म करके गूंथे हुए आटे की छोटे, गोल, चपटे खुरमे बनाकर तलें.
7
सुनहरा होने पर उसे बाहर निकाल लें.
8
तरी कैसे बनाएं:
9
सबसे पहले कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
10
फिर उसमें जीरा, तेजपान और बची हुई आधी सामग्री (अदरक, हरी मिर्च, प्याज, लहसुन) डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
11
फिर उसमें एक-एक चम्मच सूखा धनिया, लाल मिर्च, हल्दी डालकर भूनें.
12
जब मसाले तेल छोड़ने लगे तो आधा लीटर पानी डालकर छोड़ा सा उबाल लें. फिर उसमें आंवले के खुरमे डाल दें.
13
उसे 15 से 20 मिनट तक पकने दें. पकने के बाद आधा चम्मच गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर गर्म-गर्म पराठे के साथ सर्व करें.
#awale ki sabji#awale ki sabji recipe in hindi#how to make awale ki sabji