Full Version →

आलू भिंडी फ्राई

दाल-सब्‍जी वेज

भरवां भिंडी, भिंडी दो प्याजा तो आपने बहुत खाया होगा. अब जरा आलू भिंडी फ्राई का स्वाद भी चखकर देखें. जानें तरीका.

Servings
4 - 6
★ 4
Rating
34 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    आलू भिंडी फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (अमचूरी भरवां भिंडी)
  2. 2
    तेल के गर्म होते ही राई डालें. जैसे ही राई चटकने लगे, प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें. (शाही भिंडी)
  3. 3
    जैसे ही प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए, हरी मिर्च, भिंडी, आलू, हल्दी, नमक और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. (भिंडी का सालन)
  4. 4
    सब्जी को बिना ढके लगभग 8 से 10 मिनट तक फ्राई होने रख दें. बीच-बीच में कड़छी से जरूर चलाते रहें.  (कुतरी भिंडी)
  5. 5
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें. आलू भिंडी फ्राई तैयार है. रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#lady's finger #bhindi #potato #aalu #onion #green chilly #indian kitchen #indian recipe #aalu bhindi fry recipe hindi pakwangali #bharwa bhindi #bhindi do pyaza #aise kaatein bhindi
View Full Version