Full Version →

लंच में बनाएं आलू गोभी मसाला

दाल-सब्‍जी वेज

आलू और फूलगोभी की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है और इसे खाने का अपना अलग ही मजा है. इसे बनाना भी उतना ही आसान है.

Servings
2 - 4
★ 2.8
Rating
10 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले फूलगोभी और आलू को काटकर अच्छे से धो लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही जीरा डालकर भूनें.
  4. 4
    जीरे के भुनते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
  5. 5
    प्याज के हल्का सुनहरा होते ही गोभी और आलू डाल दें.
  6. 6
    हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अदरक मिलाएं.
  7. 7
    अच्छे से मिक्स कर लगभग 2 मिनट तक खुला ही भुनने दें और फिर ढककर पकाएं.
  8. 8
    10 मिनट बाद गोभी और आलू के सॉफ्ट हो जाने के बाद गरम मसाला मिलाएं.
  9. 9
    गरम मसाले के बाद 1 मिनट तक और भूनकर हरा धनिया डालकर मिक्स करें और आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है आलू फूलगोभी मसाला. गर्मागरम रोटी के साथ सर्व करें.
#aalu gobhi masala kaise banayein cauliflower potato masala recipe in hindi #cauliflower #aalu #potato #indian kitchen #indian recipe
View Full Version