लंच या डिनर में बनाइए आलू-हरी प्याज की भुजिया
आलू-हरी प्याज की भुजिया बनाना बहुत ही आसान है. इसे आप कम समय में झटपट बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 250 ग्राम हरी प्याज
- 1 आलू (बारीक कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/2 टीस्पून राई
- 1/2 टीस्पून हल्दी
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले हरी प्याज को अच्छे से धोकर बारीक काट लें.
-
2
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
3
तेल के गरम होते ही राई और हरी मिर्च डालकर चटकाएं.
-
4
अब हरी प्याज और आलू डाल दें.
-
5
हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
-
6
मिनट तक चलाकर कड़ाही को 5-10 मिनट के लिए ढक दें.
-
7
तय समय के बाद आप देखेंगे कि सब्जी तैयार है, आंच बंद कर दें.
-
8
तैयार है आलू-हरी प्याज की भुजिया. पराठों के साथ सर्व करें.
#aalu hari pyaaj ki bhujia 20 minutes recipe in hindi
#indian kitchen
#indian recipe
#aalu
#hari pyaaj
#spring onion