लंच या डिनर में बनाइए आलू-हरी प्याज की भुजिया
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लंच या डिनर में बनाइए आलू-हरी प्याज की भुजिया

आलू-हरी प्याज की भुजिया बनाना बहुत ही आसान है. इसे आप कम समय में झटपट बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम हरी प्याज
  • 1 आलू (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/2 टीस्पून राई
  • 1/2 टीस्पून हल्दी
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले हरी प्याज को अच्छे से धोकर बारीक काट लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही राई और हरी मिर्च डालकर चटकाएं.
- अब हरी प्याज और आलू डाल दें.
- हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- 2 मिनट तक चलाकर कड़ाही को 5-10 मिनट के लिए ढक दें.
- तय समय के बाद आप देखेंगे कि सब्जी तैयार है, आंच बंद कर दें.
- तैयार है आलू-हरी प्याज की भुजिया. पराठों के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाइए आलू-हरी प्याज की भुजिया एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम हरी प्याज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes