बेसन की कढ़ी तो आपने बनाई ही होगी, पर क्या कभी सोची है आमरस की कढ़ी बनाने की? अगर नहीं तो पकवानगली में आज ही जानें इसे बनाने का तरीका और झटपट बना लें आमरस की ये लाजवाब कढ़ी
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप पका आम (टुकड़ों में कटा हुआ), आधा कप कच्चा आम (टुकड़ों में कटा हुआ)
1 कप छाछ
3 बड़ा चम्मच बेसन, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
5-6 करी पत्ता
2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, नमक स्वादानुसार
1 कप बूंदी
2 चम्मच तेल, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
एक बाउल में पका आम, कच्चा आम और छाछ को अच्छे से फेंट लें.
2
बेसन मिलाएं और दोबारा अच्छे से फेंटें ताकि जरा सी भी गांठ न पड़े. जरूरत के अनुसार पानी भी मिला लें. (मूंगदाल कढ़ी)
3
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (आम दाल बांग्ला स्टाइल)
4
तेल के गर्म होते ही हींग, राई, मेथी दाना और करी पत्ता डालकर भूनें. (हरी मटर की कढ़ी)
5
राई के चटकते ही हरी मिर्च और आम का घोल डालें और लगभग 2 से 3 मिनट तक पकाएं. (बेसन के चीले की सब्जी)
6
तय समय के बाद नमक मिलाएं और कढ़ी के गाढ़ा होने तक इसे खौलने दें.
7
कढ़ी के गाढ़ा होते ही आंच बंद कर दें. (गुजराती कढ़ी)
8
आमरस की कढ़ी तैयार है. बूंदी डालकर करी पत्ते से गार्निश कर चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
9
फोटो: youtube.com
#aam#ripe mango#raw mango#kadhi#india kitchen#indian recipe#gram flour#heeng#aamras ki kadhi recipe in hindi pakwangali#curry leaves#green chilly#pakode wali kadhi#moongdal kadhi#sol kadhi#punjabi kadhi#hare matar ki kadhi#papad ki kadhi#a