Full Version →

ऐसे बनाइए अचारी भिंडी

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

भिंडी का एक अलग स्वाद है अचारी भिंडी. इस डिश का नाम सुनकर ही इसके चटपटे जायके का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है.

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
365 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करें.- तेल के गरम होते ही इसमें भिंडी डालकर 5 मिनट तक फ्राई कर लें और एक बर्तन में निकाल लें.
  2. 2
    अब दोबारा कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें सौंफ, मेथी, कलौंजी, राई और हींग का तड़का लगाएं.
  3. 3
    इसके बाद प्याज और अदरक डालकर पकाएं. जब प्याज सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर डालकर मध्यम आंच पर नर्म होने तक पकाएं.
  4. 4
    अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी और धनिया-जीरा पाउडर डालकर एक मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    फिर कड़ाही में फ्राइड भिंडी और नमक डालकर मिक्स करें. सब्जी को 5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
  6. 6
    तैयार है जायकेदार अचारी भिंडी. रोटी या पराठे का साथ खाएं और खिलाएं.
#achari dahi bhindi recipe #bhindi recipe #curd #achari dahi bhindi recipe in hindi #how to make achari dahi bhindi #lady finger recipe #lady finger recipe in hindi
View Full Version