ऐसे बनाइए अचारी भिंडी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाइए अचारी भिंडी

भिंडी का एक अलग स्वाद है अचारी भिंडी. इस डिश का नाम सुनकर ही इसके चटपटे जायके का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम भिंडी कटी हुई
  • 1 प्याज कटा हुआ
  • 2 टमाटर बारीक कटे
  • 1 टीस्पून बारीक कटी हुई अदरक
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया-जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून सौंफ
  • 1 टीस्पून राई दाना
  • 1 टीस्पून कलौंजी
  • 1 टीस्पून मेथी दाना, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करें.
- तेल के गरम होते ही इसमें भिंडी डालकर 5 मिनट तक फ्राई कर लें और एक बर्तन में निकाल लें.
- अब दोबारा कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें सौंफ, मेथी, कलौंजी, राई और हींग का तड़का लगाएं.
- इसके बाद प्याज और अदरक डालकर पकाएं. जब प्याज सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर डालकर मध्यम आंच पर नर्म होने तक पकाएं.
- अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी और धनिया-जीरा पाउडर डालकर एक मिनट तक पकाएं.
- फिर कड़ाही में फ्राइड भिंडी और नमक डालकर मिक्स करें. सब्जी को 5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है जायकेदार अचारी भिंडी. रोटी या पराठे का साथ खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (365 ratings)
4.4 avg from 365 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए अचारी भिंडी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम भिंडी कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes