Full Version →

आलू झोल

दाल-सब्‍जी वेज

बच्चे हों या बड़े खाने में आलू का स्वाद सभी को पसंद होता है. आइए यहां सीखें बनने में आसान चटपटे आलू झोल की रेसिपी और घर में सभी को खुश करें.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
364 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    कटे हुए टमाटर मिक्सर में डालकर पीसें और प्यूरी तैयार कर लें.
  2. 2
    गैस पर पैन में तेल गर्म करें. अब इसमें जीरा और मेथी दाने डालें.
  3. 3
    जब जीरा तड़कने लगे तो प्याज डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  4. 4
    जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट पकाएं.
  5. 5
    इसके बाद पैन में टमाटर प्यूरी डालकर पकाएं.
  6. 6
    जब ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे तो इसमें आलू डालकर चलाएं.
  7. 7
    इसके बाद आलू में हींग, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  8. 8
    अब पैन में 1 से 2 कप पानी डालकर इसे ढक दें और आलू को धीमी आंच पर पकने दें.
  9. 9
    जब आलू पककर नर्म हो जाएं और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो पैन से ढक्कन हटाकर सब्जी में गरम मसाला और अमचूर डालकर मिक्स करें.
  10. 10
    मिनट सब्जी को मध्यम आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है आलू झोल. इसे हरी धनिया से गार्निश करके पूरी, पराठे या रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#aloo jhol #aloo jhol recipe in hindi #how to make aloo jhol #aloo curry #indian recipes #easy recipe of aloo jhol
View Full Version