आलू झोल

आलू झोल

बच्चे हों या बड़े खाने में आलू का स्वाद सभी को पसंद होता है. आइए यहां सीखें बनने में आसान चटपटे आलू झोल की रेसिपी और घर में सभी को खुश करें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 आलू छिले और कटे हुए
  • 2 टमाटर कटे हुए, एक प्याज कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च कटी हुईं, एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच अमचूर (चाहें तो), एक चुटकी हींग, एक छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच मेथी दाने
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- कटे हुए टमाटर मिक्सर में डालकर पीसें और प्यूरी तैयार कर लें.
- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. अब इसमें जीरा और मेथी दाने डालें.
- जब जीरा तड़कने लगे तो प्याज डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट पकाएं.
- इसके बाद पैन में टमाटर प्यूरी डालकर पकाएं.
- जब ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे तो इसमें आलू डालकर चलाएं.
- इसके बाद आलू में हींग, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब पैन में 1 से 2 कप पानी डालकर इसे ढक दें और आलू को धीमी आंच पर पकने दें.
- जब आलू पककर नर्म हो जाएं और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो पैन से ढक्कन हटाकर सब्जी में गरम मसाला और अमचूर डालकर मिक्स करें.
- 2 मिनट सब्जी को मध्यम आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है आलू झोल. इसे हरी धनिया से गार्निश करके पूरी, पराठे या रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (364 ratings)
4.1 avg from 364 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू झोल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 आलू छिले और कटे हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes