आलू-प्याज की यह सब्जी स्वाद के मामले में बेमिसाल है. इसकी रेसिपी बेहद
आसान है. आलू और प्याज का यह मिला-जुला चटपटा टेस्ट जरूर आजमाएं.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
946 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
4 आलू
2 प्याज लम्बाई में कटे हुए
3 से 4 हरी मिर्च कटी हुई, एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट (चाहें तो), एक छोटी लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच अमचूर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
2 से 3 चुटकी हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा
2 से 3 करी पत्ते
स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
1
आलू को छीलकर धोएं, फिर काट लें.
2
गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. अब तेल में जीरा, हींग और करी पत्ते का तड़का लगाएं.
3
इसके बाद हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, और प्याज डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
4
प्याज का रंग गुलाबी हो जाए तो इसमें अमचूर, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर, मसाले एक मिनट तक पकाएं.
5
अब आलू डालकर मिक्स करें. कड़ाही को ढककर आंच धीमी करके आलू पकने दें. बीच-बीच में सब्जी चलाते रहें.
6
जब आलू अच्छी तरह नर्म होकर पक जाएं तो कड़ाही से ढक्कन हटाकर एक मिनट तेज आंच पर सब्जी भूनकर गैस बंद कर दें.
7
तैयार है आलू-प्याज की सब्जी. इसे गर्मागर्म परांठे या पूरी के साथ परोसें.
#aloo pyaj ki sabji recipe#potato onion vegetable recipe#aloo pyaj ki sabji recipe in hindi#aloo ki sabji#how to make aloo pyaj ki sabji