आलू-प्याज की सब्जी
आलू-प्याज की यह सब्जी स्वाद के मामले में बेमिसाल है. इसकी रेसिपी बेहद आसान है. आलू और प्याज का यह मिला-जुला चटपटा टेस्ट जरूर आजमाएं.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 4 आलू
- 2 प्याज लम्बाई में कटे हुए
- 3 से 4 हरी मिर्च कटी हुई, एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट (चाहें तो), एक छोटी लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच अमचूर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
- 2 से 3 चुटकी हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा
- 2 से 3 करी पत्ते
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. अब तेल में जीरा, हींग और करी पत्ते का तड़का लगाएं.
- इसके बाद हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, और प्याज डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- प्याज का रंग गुलाबी हो जाए तो इसमें अमचूर, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर, मसाले एक मिनट तक पकाएं.
- अब आलू डालकर मिक्स करें. कड़ाही को ढककर आंच धीमी करके आलू पकने दें. बीच-बीच में सब्जी चलाते रहें.
- जब आलू अच्छी तरह नर्म होकर पक जाएं तो कड़ाही से ढक्कन हटाकर एक मिनट तेज आंच पर सब्जी भूनकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है आलू-प्याज की सब्जी. इसे गर्मागर्म परांठे या पूरी के साथ परोसें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आलू-प्याज की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आलू-प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 4 आलू तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आलू-प्याज की सब्जी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह आलू-प्याज की सब्जी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आलू-प्याज की सब्जी बनाने के लिए 4 आलू के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आलू-प्याज की सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आलू-प्याज की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आलू-प्याज की सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT