आलू से कई डिशेस बनाने के बाद अब बनाएं बंगाल का ये फेमस आलू सरसों. गरमागरम चावल के साथ इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब लगता है.
Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
7 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
5 आलू (उबले और कटे हुए)
1/2 कप दही
2 टीस्पून सरसों दाना (पिसा हुआ)
2 टेबलस्पून सरसों का तेल
1/2 टीस्पून जीरा
1/2 टीस्पून सौंफ
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून हल्दी, नमक स्वादानुसार, चुटकीभर हींग (चाहें तो), तेल जरूरत के अनुसार, पानी आवश्यकतानुसार
🍳 विधि
1
आलू सरसों बनाने के लिए सबसे पहले दही को सरसों के साथ अच्छे से फेंट लें और 4 से 5 घंटे के लिए अलग रख दें.
2
उबले आलू को हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक के साथ अच्छे से मिक्स कर लें.
3
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
4
तेल के गर्म होते ही जीरा, सौंफ और हींग डालकर भूनें.
5
जीरे और सौंफ के चटकते ही आलू डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें.
6
आलू के भुनने के बाद दही का घोल मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर दें.
7
अब आलू में पानी डालें और उबाल आने के बाद सब्जी को ढककर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं.
8
आलू सरसों तैयार है. हरे धनिये से गार्निश कर चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
9
Photo- youtube.com
#aalu#aloo#potato#indian kitchen#indian recipe#aloo sarso bengali dish recipe in hindi pakwangali#bengali dish#traditional recipe#cumin seeds#fennel seeds#kashmiri dum aloo#aloo dum darjeeling style#aloo fry#aloo bhujia#dahi wale aloo#aloo po