Full Version →

ये है आलू सोयाबीन की सब्जी बनाने का सही तरीका

दाल-सब्‍जी वेज

घर में दिन या रात के खाने के लिए कुछ झटपट बनाना है तो आलू सोयाबीन की सब्जी सबसे अच्छा विकल्प है. इसमें आलू और सोयाबीन को पहले तो उबाला जाता है और फिर कड़ाही में प्याज-टमाटर और मसालों को भूनकर इसमें आलू-सोयाबीन को मिलाकर पकाया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
240 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में पानी और नमक डालकर गुनगुना उबाल लें और फिर इसमें सोयबीन डालकर 8 से 10 मिनट तक छोड़ दें.
  2. 2
    दूसरी तरफ एक बर्तन में आलू उबाल लें.
  3. 3
    आलू उबलने के बाद आलू को छीलकर दो या चार टुकड़ों में काट लें.
  4. 4
    तय समय के बाद सोयाबीन को भी छानकर एक प्लेट में रख दें.
  5. 5
    इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
  6. 6
    जब तेल गरम हो जाए तो जीरा डालकर चटकने तक भून लें.
  7. 7
    जीरा चटकते ही इसमें प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  8. 8
    प्याज को अच्छे से भूनने के बाद कड़ाही में टमाटर और हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें.
  9. 9
    इसके बाद इमसें धनिया, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर 1 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
  10. 10
    तय समय के बाद कड़ाही में नमक डालें और चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भून लें.
  11. 11
    जब मसाले अच्छे से भुन जाए तो आलू और सोयाबीन डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें.
  12. 12
    इसे 3 मिनट तक पकाएं फिर एक कप पानी डाल दें.
  13. 13
    पानी डालने के बाद इसे 7 से 8 मिनट तक ढककर पकाएं.
  14. 14
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें, धनियापत्ती और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें.
  15. 15
    तैयार है आलू सोयाबीन की सब्जी इसे एक कटोरी में निकालकर रोटी के साथ गर्मागरम खाएं ओर दूसरों को भी खिलाएं.
#soyabean recipes #soybean recipes #simple soybean recipe #soybean recipe for weight loss #soybean recipe indian #quick soya bean recipe #soya bean recipe in hindi #soya bean recipe hindi mai #aloo soya bean recipe #aloo soya bean recipe in hindi
View Full Version