अंगूर को फल की तरह से तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन इसकी सब्जी भी खाने
में लाजवाब होती है. इस चटपटी सब्जी की घर में बनाकर देखें.
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
289 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
100 ग्राम हरे अंगूर
100 ग्राम काले अंगूर
2 हरी मिर्च
1 टमाटर
50 ग्राम मावा
2 बड़े चम्मच तेल
1/4 टी स्पून हल्दी
स्वादानुसार नमक/सेंधा नमक (व्रत के लिए)
1/2 चम्मच जीरा
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
2 बड़े चम्मच क्रीम
🍳 विधि
1
पहले टमाटर , हरी मिर्च मिलाकर मिक्सी में पीस लें.
2
एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें, टमाटर-मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें.
3
अच्छी तरह फ्राई होने पर इसमें हल्दी, नमक डालकर 1 मिनट तक भूनें. (अगर व्रत के लिए बना रहे हैं तो इसमें सेंघा नमक का इस्तेमाल करें)
4
अब मावा डालकर दो मिनट भूनें. इसमें 1 कप पानी डालें, उबाल आने पर हरे और काले अंगूर डालकर ढंककर 5 मिनट
5
तक पकाएं.
6
आखिरी में क्रीम और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
7
इस सब्जी को पूरी, पराठे या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#grapes#veg recipe#vegetables#angoor ki sabji recipe in hindi#how to make angoo kakadi ki sabzi recipe in hindi#navratri 2017 first day first thali sama ke chawal kuttu ki puri sabudana kheer recipe in hindi#navratri 2017#navratri in kolkata#kolkat