अंगूर की खट्टी-मीठी सब्जी

अंगूर की खट्टी-मीठी सब्जी

अंगूर को फल की तरह से तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन इसकी सब्जी भी खाने में लाजवाब होती है. इस चटपटी सब्जी की घर में बनाकर देखें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 100 ग्राम हरे अंगूर
  • 100 ग्राम काले अंगूर
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टमाटर
  • 50 ग्राम मावा
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1/4 टी स्पून हल्दी
  • स्वादानुसार नमक/सेंधा नमक (व्रत के लिए)
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • 2 बड़े चम्मच क्रीम

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- पहले टमाटर , हरी मिर्च मिलाकर मिक्सी में पीस लें.
- एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें, टमाटर-मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें.
- अच्छी तरह फ्राई होने पर इसमें हल्दी, नमक डालकर 1 मिनट तक भूनें. (अगर व्रत के लिए बना रहे हैं तो इसमें सेंघा नमक का इस्तेमाल करें)
- अब मावा डालकर दो मिनट भूनें. इसमें 1 कप पानी डालें, उबाल आने पर हरे और काले अंगूर डालकर ढंककर 5 मिनट तक पकाएं.
- आखिरी में क्रीम और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- इस सब्जी को पूरी, पराठे या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (289 ratings)
4.2 avg from 289 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अंगूर की खट्टी-मीठी सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम हरे अंगूर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes