Full Version →

बेबी पोटैटो ग्रेवी

दाल-सब्‍जी वेज

आलू की सब्जी सबको बहुत पसंद आती है. तो चलिए आज बनाते हैं बेबी पोटैटो की रसेदार मसालेदार सब्जी. जानें इसे बनाने की विधि.

Servings
2 - 4
★ 3.5
Rating
70 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बेबी पोटैटो ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें.
  2. 2
    टमाटर का भी अलग से पेस्ट बना लें.
  3. 3
    अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.  (पहाड़ी आलू खट्टा)
  4. 4
    तेल के गर्म होते ही तेजपत्ता, जीरा डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे प्याज-लहसुन का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें.
  5. 5
    प्याज-लहसुन के पेस्ट के भुनते ही टमाटर का पेस्ट डालकर भी भून लें. (दम आलू लखनवी)
  6. 6
    एक छोटी कटोरी में हल्दी, जीरा पाउडर का घोल तैयार कर पेस्ट में मिलाएं.
  7. 7
    मसाला जैसे ही भुनकर तैयार हो जाए, उबले साबुत आलू डालकर इसे मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें. (मट्ठा आलू की सब्जी)
  8. 8
    पानी डालकर 5 से 7 मिनट तक ढककर पकाएं.
  9. 9
    तय समय के बाद गरम मसाला डालकर मिक्स करें और तुरंत आंच बंद कर दें. (मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी)
  10. 10
    बेबी पोटैटो ग्रेवी तैयार है. लंबी कटी हुई हरी मिर्च और धनियापत्ती से गार्निश कर चावल के साथ सर्व करें.
#baby potatoes #onion #garlic #green chillies #garlic #indian kitchen #indian recipe #tomatoes #baby potato gravy recipe hindi pakwangali #baby potato fry #garam masala #dum aalu lucknowi #aalu ka salad #aalu ka achaar #aalu korma #khatte-meethe aalu #aal
View Full Version