बेबी पोटैटो ग्रेवी

बेबी पोटैटो ग्रेवी

आलू की सब्जी सबको बहुत पसंद आती है. तो चलिए आज बनाते हैं बेबी पोटैटो की रसेदार मसालेदार सब्जी. जानें इसे बनाने की विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 किलो बेबी पोटैटो (उबले हुए)
  • 2 प्याज
  • 7-8 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 टमाटर
  • 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
  • 1 तेजपत्ता
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
  • 2 हरी मिर्च (लंबी कटी हुई), धनियापत्ती बारीक कटी हुई

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- बेबी पोटैटो ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें.
- टमाटर का भी अलग से पेस्ट बना लें.
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.  (पहाड़ी आलू खट्टा)
- तेल के गर्म होते ही तेजपत्ता, जीरा डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे प्याज-लहसुन का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें.
- प्याज-लहसुन के पेस्ट के भुनते ही टमाटर का पेस्ट डालकर भी भून लें. (दम आलू लखनवी)
- एक छोटी कटोरी में हल्दी, जीरा पाउडर का घोल तैयार कर पेस्ट में मिलाएं.
- मसाला जैसे ही भुनकर तैयार हो जाए, उबले साबुत आलू डालकर इसे मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें. (मट्ठा आलू की सब्जी)
- पानी डालकर 5 से 7 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद गरम मसाला डालकर मिक्स करें और तुरंत आंच बंद कर दें. (मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी)
- बेबी पोटैटो ग्रेवी तैयार है. लंबी कटी हुई हरी मिर्च और धनियापत्ती से गार्निश कर चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (70 ratings)
3.5 avg from 70 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेबी पोटैटो ग्रेवी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो बेबी पोटैटो (उबले हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes