मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी
आलू का झोल पसंद है तो मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी आपको जरूर पसंद आएगी. इसमें थोड़ा ज्यादा मसाले का इस्तेमाल होता है जिससे यह और भी जायकेदार बन जाती है...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- 4-5 आलू
- 2 बड़े टमाटर, आधा इंच का टुकड़ा अदरक
- 1 हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच हींग
- 1 छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कटी हुई हरी धनिया
विधि
- उबले आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब टमाटर , हरी मिर्च और अदरक को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें.
- एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हल्दी और पिसा हुआ टमाटर डालकर धीमी आंच पर पकाने के लिए रखें.
- जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें आलू डालकर कुछ देर तक चलाते हुए पकाएं फिर एक गिलास पानी डाल दें.
- इसके बाद इसमें नमक, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर उबाल आने दे. एक उबाल आने के बाद 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाकर आंच बंद कर दें.
- अब तड़का पैन में घी डालकर गरम करें. घी गरम होने के बाद इसमें जीरा, हींग और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें और फिर इसे सब्जी में डाल दें.
- हरी धनिया से गार्निश कर पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4-5 आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 4-5 आलू तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी बनाने के लिए 4-5 आलू के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मारवाड़ी आलू की रसीली सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT