Full Version →

बैंगन का भरता

दाल-सब्‍जी वेज

दाल-चावल या परांठे के साथ यदि बैंगन का भरता परोसा जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है. तभी यह डिश बहुत पॉपुलर है. तो आप भी इसे बनाने का जायकेदार तरीका सीखें.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
698 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बैंगन को धोकर उसे एक साफ कपड़े से पोंछ लें.
  2. 2
    फिर बैंगन पर तेल लगाकर, उसे गैस पर धीमी आंच पर भूनें. इसे घुमा-घुमाकर चारों तरफ से भून लें.
  3. 3
    जब बैंगन चारों तरफ से अच्छी तरह भुन हो जाए, तो थोड़ा ठंडा करके छिलका उतार लें.
  4. 4
    अब एक चम्मच से बैंगन को अच्छी तरह मैश कर के एक प्लेट में रख दें.
  5. 5
    इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें राई, हींग और जीरा डालकर भूनें.
  6. 6
    राई-जीरा फ्राई करने के बाद तेल में प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनें.
  7. 7
    अब प्याज में लहसुन-अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक फ्राई करें.
  8. 8
    फिर टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर भी मिलाकर तेल छोड़ने तक भूनें.
  9. 9
    जैसे ही मसालों में से तेल अलग होने लगे ग्रेवी में मैश किया हुआ बैंगन मिक्स करके एक बड़े चम्मच से चलाएं.
  10. 10
    बैंगन को 3 से 4 मिनट तक पकाकर इसमें गरम मसाला डालकर मिलाएं. 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
  11. 11
    लीजिए तैयार है, गर्मागर्म टेस्टी बैंगन का भरता.
#baingan ka bharta #brinjal #bharta #Indian food
View Full Version