बेसन गट्टे की स्वादिष्ट सब्जी का जायका राजस्थान में बेहद पसंद किया जाता है. इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग है और स्वाद के मामले में यह बिल्कुल हटके है.
Servings
1 - 2
★ 4.4
Rating
2319 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
गट्टे के लिए, एक कप बेसन, आधा कप दही, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा अजवाइन, आधा छोटा चम्मच नमक, एक चम्मच तेल, ग्रेवी के लिए, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक चौथाई कप टमाटर की प्यूरी, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
गट्टे बनाने की विधि:
2
सबसे पहले एक बर्तन में बेसन छान लें.
3
इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाएं.
4
अब बेसन के मिश्रण में तेल और दही डालकर इसे नर्म गूंद लें.
5
गुंदे हुए बेसन से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं.
6
अब लोई को लंबा करके रोल्स तैयार करें.
7
मीडियम आंच में एक बर्तन में पानी गरम करें. इसमें बेसन के रोल्स डालकर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
8
फिर आंच बंद करके रोल्स को पानी से निकाल लें और इन्हें एक इंच मोटे टुकड़ों में काटें.
9
सब्जी बनाने का तरीका
10
सबसे पहले प्याज को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
11
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल के गरम होते ही जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं.
12
प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
13
जब पेस्ट कड़ाही में चिपकने लगे तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह चलाएं.
14
जब ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे तो बेसन के गट्टे डालकर मिक्स करें और 2 मिनट भूनें.
15
फिर सब्जी में एक कप पानी डालकर इसे 6 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
16
ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए तो आंच बंद कर दें.
17
तैयार है बेसन गट्टे की सब्जी. इसे हरे धनिये से गार्निश कर रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#besan gatte ki sabji recipe#besan gatte ki sabji recipe in hindi#recipe in hindi#rajsthani food#indian kitchen#indian recipe#rajasthani traditional food#besan ka halwa