बेसन गट्टे की राजस्थानी सब्जी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

बेसन गट्टे की राजस्थानी सब्जी

बेसन गट्टे की स्वादिष्ट सब्जी का जायका राजस्थान में बेहद पसंद किया जाता है. इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग है और स्वाद के मामले में यह बिल्कुल हटके है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • गट्टे के लिए, एक कप बेसन, आधा कप दही, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा अजवाइन, आधा छोटा चम्मच नमक, एक चम्मच तेल, ग्रेवी के लिए, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक चौथाई कप टमाटर की प्यूरी, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
गट्टे बनाने की विधि:

- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन छान लें.
- इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाएं.
- अब बेसन के मिश्रण में तेल और दही डालकर इसे नर्म गूंद लें.
- गुंदे हुए बेसन से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं.
- अब लोई को लंबा करके रोल्स तैयार करें.
- मीडियम आंच में एक बर्तन में पानी गरम करें. इसमें बेसन के रोल्स डालकर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- फिर आंच बंद करके रोल्स को पानी से निकाल लें और इन्हें एक इंच मोटे टुकड़ों में काटें.

सब्जी बनाने का तरीका

- सबसे पहले प्याज को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल के गरम होते ही जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं.
- प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
- जब पेस्ट कड़ाही में चिपकने लगे तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह चलाएं.
- जब ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे तो बेसन के गट्टे डालकर मिक्स करें और 2 मिनट भूनें.
- फिर सब्जी में एक कप पानी डालकर इसे 6 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए तो आंच बंद कर दें.
- तैयार है बेसन गट्टे की सब्जी. इसे हरे धनिये से गार्निश कर रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (2319 ratings)
4.4 avg from 2319 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेसन गट्टे की राजस्थानी सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे गट्टे के लिए, एक कप बेसन, आधा कप दही, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा अजवाइन, आधा छोटा चम्मच नमक, एक चम्मच तेल, ग्रेवी के लिए, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक चौथाई कप टमाटर की प्यूरी, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes