Full Version →

पराठों के साथ मजेदार लगता है भिंडी मसाला

दाल-सब्‍जी वेज

भिंडी को कई तरीकों से बनाया जाता है जैसे फ्राई कर, सब्जी की तरह बनाकर आदि. टमाटर के साथ तो इसका स्वाद लाजवाब लगता हैं.

Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    तेल के गरम होते ही अजवाइन डालकर भूनें.
  3. 3
    अजवाइन के भुनते ही प्याज डालें और कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  4. 4
    प्याज के हल्का सुनहरा होते ही टमाटर डालकर भूनें.
  5. 5
    जब टमाटर पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाए तब भिंडी डालकर प्याज टमाटर के साथ अच्छे से मिक्स कर लें.
  6. 6
    हल्दी, लाल मिर्च पाउडर , नमक और अमचूर मिलाएं और अब आंच धीमी कर भिंडी को भूनने के लिए छोड़ दें.
  7. 7
    जैसे ही भिंडी भुनकर तैयार हो जाए इस एक बार और चलाकर आंच बंद कर दें.
  8. 8
    तैयार है टमाटर भिंडी मसाला. पराठों के साथ सर्व करें.
#bhindi #ladysfinger #bhindi masala recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #tamatar bhindi #how to cut bhindi tips in hindi #kurkuri bhindi #besan wali bhindi #aloo bhindi fry #spicy bhindi #tamatar bhindi soup
View Full Version