पराठों के साथ मजेदार लगता है भिंडी मसाला

पराठों के साथ मजेदार लगता है भिंडी मसाला

भिंडी को कई तरीकों से बनाया जाता है जैसे फ्राई कर, सब्जी की तरह बनाकर आदि. टमाटर के साथ तो इसका स्वाद लाजवाब लगता हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधी किलो भिंडी, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही अजवाइन डालकर भूनें.
- अजवाइन के भुनते ही प्याज डालें और कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- प्याज के हल्का सुनहरा होते ही टमाटर डालकर भूनें.
- जब टमाटर पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाए तब भिंडी डालकर प्याज टमाटर के साथ अच्छे से मिक्स कर लें.
- हल्दी, लाल मिर्च पाउडर , नमक और अमचूर मिलाएं और अब आंच धीमी कर भिंडी को भूनने के लिए छोड़ दें.
- जैसे ही भिंडी भुनकर तैयार हो जाए इस एक बार और चलाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है टमाटर भिंडी मसाला. पराठों के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (6 ratings)
3.7 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पराठों के साथ मजेदार लगता है भिंडी मसाला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधी किलो भिंडी, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes