Full Version →

ऐसे बनाइए लजीज चना मसाला

दाल-सब्‍जी वेज

गर्मागर्म पूरी और पराठों के साथ गर्मागर्म चना मसाला की बात ही अलग है. इसे घर पर बिना किसी दिक्कत के आसानी से बनाया जा सकता है.

Servings
2 - 4
★ 3.5
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चने को अच्छे से धोकर रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
  2. 2
    अगले दिन चने और पानी को प्रेशर कूकर में डालकर लगभग 5 सीटी में उबाल लें.
  3. 3
    इसी बीच प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें.
  4. 4
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही इसमें जीरा डालकर भूनें.
  6. 6
    जीरे के चटकते ही इसमें प्याज का पेस्ट डालकर भूनें.
  7. 7
    जैसे ही पेस्ट तेल छोड़ने लगे, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाएं.
  8. 8
    मसालों के अच्छे से भुनते ही इसमें जरा सा पानी डालकर दोबारा भून लें.
  9. 9
    पानी के सुखते ही इसमें सारे चने डाल दें.
  10. 10
    3 मिनट तक सूखा भूनकर पानी मिलाएं.
  11. 11
    अब इसे ढककर 5-10 मिनट तक पकाएं.
  12. 12
    तय समय के बाद अमचूर और गरम मसाला मिलाकर आंच बंद कर दें.
  13. 13
    तैयार है चना मसाला. अदरक के लच्छों और हरे धनिये से गार्निश कर पराठों के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#chana masala recipe #chana masala recipe in hindi #chana masala recipe for rice #chana masala recipe hindi mai #chana masala banane ki vidhi recipe in hindi #chana masala in hindi #how to make chana masala #best chana masala recipe #authentic chana masala
View Full Version