ऐसे बनाइए लजीज चना मसाला

ऐसे बनाइए लजीज चना मसाला

गर्मागर्म पूरी और पराठों के साथ गर्मागर्म चना मसाला की बात ही अलग है. इसे घर पर बिना किसी दिक्कत के आसानी से बनाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कटोरी काले चने, एक छोटा चम्मच जीरा, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)  , दो प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), लहसुन की 4 कलियां, एक इंच कद्दूकस किया हुआअदरक, एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच अमचूर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चने को अच्छे से धोकर रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
- अगले दिन चने और पानी को प्रेशर कूकर में डालकर लगभग 5 सीटी में उबाल लें.
- इसी बीच प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें जीरा डालकर भूनें.
- जीरे के चटकते ही इसमें प्याज का पेस्ट डालकर भूनें.
- जैसे ही पेस्ट तेल छोड़ने लगे, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाएं.

- मसालों के अच्छे से भुनते ही इसमें जरा सा पानी डालकर दोबारा भून लें.
- पानी के सुखते ही इसमें सारे चने डाल दें.
- 2-3 मिनट तक सूखा भूनकर पानी मिलाएं.
- अब इसे ढककर 5-10 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद अमचूर और गरम मसाला मिलाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है चना मसाला. अदरक के लच्छों और हरे धनिये से गार्निश कर पराठों के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (6 ratings)
3.5 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए लजीज चना मसाला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कटोरी काले चने, एक छोटा चम्मच जीरा, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)  , दो प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), लहसुन की 4 कलियां, एक इंच कद्दूकस किया हुआअदरक, एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच अमचूर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes