चटपटे करेले
चाट मसाला, अमचूर पाउडर, बेसन और चावल के आटे से बने चटपटे करेले शानदार बेहद मजेदार लगेंगे. जानिए चटपटे करेले बनाने के विधि...
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
- 3 करेले
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 2 छोटे चम्मच बेसन
- 2 छोटे चम्मच चावल का आटा, तेल फ्राई करने के लिए, नमक स्वाद अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले करेले को धोकर गोल आकार में काट लें. अब इसे किसी बर्तन में रखकर कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें.
-
2
जब करेला सूख जाए इसपर हल्दी और नमक मिलाकर इसे करीब 10 मिनट तक छोड़ दें. (करेला चिप्स)
-
3
समय पूरा होने के बाद इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक, अमचूर पाउडर और चुटकी भर चाट मसाला मिला दें.
-
4
इसके बाद कटे हुए करेले में बेसन और चावल का आटा भेट कर इसे अच्छे से मिला लें.
-
5
अब कड़ाही में तेल डाल कर धीमे आंच पर गरम करें. इसके बाद इसमें करेले डालकर फ्राई करें. ( कड़ाही में तेल ज्यादा रखें.) (करेला फ्राई)
-
6
अब इसे किसी सूखे बर्तन में निकाल कर ठंडा होने को छोड़ दें.
-
7
इसके बाद इसमें चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें और सर्व करें.
#karela
#Bitter Gourd
#chat masala
#garam masala
#besan
#recipes
#karela fry
#bhindi fry
#bharwan karela
#indian style krela ki sabji
#kurkure krele