चटपटे करेले

चटपटे करेले

चाट मसाला, अमचूर पाउडर, बेसन और चावल के आटे से बने चटपटे करेले शानदार बेहद मजेदार लगेंगे. जानिए चटपटे करेले बनाने के विधि...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 3 करेले
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच बेसन
  • 2 छोटे चम्मच चावल का आटा, तेल फ्राई करने के लिए, नमक स्वाद अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले करेले को धोकर गोल आकार में काट लें. अब इसे किसी बर्तन में रखकर कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें.
- जब करेला सूख जाए इसपर हल्दी और नमक मिलाकर इसे करीब 10 मिनट तक छोड़ दें. (करेला चिप्स)
 - समय पूरा होने के बाद इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक, अमचूर पाउडर और चुटकी भर चाट मसाला मिला दें.
- इसके बाद कटे हुए करेले में बेसन और चावल का आटा भेट कर इसे अच्छे से मिला लें.
- अब कड़ाही में तेल डाल कर धीमे आंच पर गरम करें. इसके बाद इसमें करेले डालकर फ्राई करें. ( कड़ाही में तेल ज्यादा रखें.)  (करेला फ्राई)
- अब इसे किसी सूखे बर्तन में निकाल कर ठंडा होने को छोड़ दें.
- इसके बाद इसमें चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें और सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (22 ratings)
3.5 avg from 22 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चटपटे करेले एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 करेले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes