Full Version →

लंच या डिनर में बनाइए लहसुनिया दही अरबी

दाल-सब्‍जी वेज

सूखी अरबी और गीली अरबी तो आपने कई बार बनाई और खाई होगी, पर क्या कभी आपने इसे लहसुन और दही के कॉम्बो के साथ बनाया है? यह खाने में बहुत ही लजीज लगती है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक ग्राइंडर जार में प्याज, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर एक साथ पीस लें.
  2. 2
    अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
  4. 4
    जीरे के चटकते ही प्याज-लहसुन का पेस्ट डालें.
  5. 5
    इसी बीच एक कटोरी में दही में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  6. 6
    दूसरी ओर उबली हुई अरबी को टुकड़ों में काट लें.
  7. 7
    जैसे ही पेस्ट तेल छोड़ने लगे, दही का मिश्रण डालें.
  8. 8
    जब दही का मसाला भुनकर तेल छोड़ने लगे तब कसूरी मेथी डालकर 2 मिनट तक और भूनें.
  9. 9
    अब उबली हुई अरबी और नमक डालकर मिलाएं. अगर जरूरत हो तो आप थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं.
  10. 10
    5 मिनट तक पनीर को पकाकर आंच बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है लहसुनिया दही अरबी. पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
#dahi arbi easy and quick recipe in hindi #how to make lehsuniya paneer garlic paneer recipe in hindi #paneer #indian kitchen #indian recipe #paneer lababdar #paneer masala #paneer pasanda
View Full Version