लंच या डिनर में बनाइए लहसुनिया दही अरबी

लंच या डिनर में बनाइए लहसुनिया दही अरबी

सूखी अरबी और गीली अरबी तो आपने कई बार बनाई और खाई होगी, पर क्या कभी आपने इसे लहसुन और दही के कॉम्बो के साथ बनाया है? यह खाने में बहुत ही लजीज लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम अरबी (उबली हुई)
  • 1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च
  • 6-7 कलियां लहसुन की
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1/4 टीस्पून जीरा, ग्रेवी के लिए:
  • 1 कटोरी दही, चुटकीभर हल्दी
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून पाव भाजी मसाला
  • 1/4 टीस्पून कसूरी मेथी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक ग्राइंडर जार में प्याज, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर एक साथ पीस लें.
- अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
- जीरे के चटकते ही प्याज-लहसुन का पेस्ट डालें.
- इसी बीच एक कटोरी में दही में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- दूसरी ओर उबली हुई अरबी को टुकड़ों में काट लें.
- जैसे ही पेस्ट तेल छोड़ने लगे, दही का मिश्रण डालें.
- जब दही का मसाला भुनकर तेल छोड़ने लगे तब कसूरी मेथी डालकर 2 मिनट तक और भूनें.
- अब उबली हुई अरबी और नमक डालकर मिलाएं. अगर जरूरत हो तो आप थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं.
- 4-5 मिनट तक पनीर को पकाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है लहसुनिया दही अरबी. पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाइए लहसुनिया दही अरबी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम अरबी (उबली हुई) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes