राजस्थानी डिश दाल बाटी खाना हर कोई बहुत पसंद करता है, पर इसका असली स्वाद ला पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. बता दें कि इसे बनाना बहुत ही आसान होता है, बस एक बार सही तरीका जानने की देर होती है.
Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1/2 कप उड़द दाल
1/4 कप मूंग की दाल
1/4 चने की दाल
1 सूखी लाल मिर्च
2 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 टुकड़ा अदरक, कद्दूकस किया हुआ
4 हरी मिर्च, छोटे टुकड़ों में कटी हुई
1 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून हल्दी
1 टीस्पून साबुत धनिया, चुटकीभर हींग
2 टेबलस्पून घी, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले दालों को अच्छे से धोकर एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
2
मीडियम आंच में एक प्रेशर कुकर में दाल, पानी, नमक और हल्दी डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
3
अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में डालकर इसका महीन पेस्ट बना लें.
4
एक दूसरे पैन में मीडियम आंच में घी गरम करने के लिए रखें.
5
घी के गरम होते ही इसमें सूखी लाल मिर्च, जीरा, साबुत धनिया, हींग डालकर भूनें.
6
जीरे के चटकते ही टमाटर का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
7
पेस्ट के भुनते ही धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , चुटकीभर हल्दी और नमक डालकर भूनें.
8
मसाला जैसे ही तेल छोड़ने लगे उबली हुई दाल डालकर पकाएं.
9
दाल के अच्छे से खौलते ही गरम मसाला डालकर एक उबाल आने दें और फिर आंच बंद कर दें.
10
तैयार है दाल बाटी की दाल. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
#dal for baati rajasthani traditional dish recipe in hindi#dal baati#indian kitchen#indian recipe#rajasthani traditional dish#daal baati churma#aate ka churma#rajasthani gatte ki sabji#bikaneri dal paratha parantha