चने और उड़द की दाल का मिला-जुला लजीज जायका है दाल हांडी. यह दाल चावल और रोटी के सादा टेस्ट में मसालेदार स्वाद का तड़का लगा देती है. पेश है इसे बनाने का तरीका -
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
229 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप चना दाल, आधा कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली), एक प्याज बारीक कटा हुआ
2 टमाटर बारीक कटे हुए
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक साबुत लाल मिर्च, आधी छोटी चम्मच हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक, घी या तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले चना और उड़द दाल को पानी से धोएं. अब कूकर में दोनों दाल, आवश्यकतानुसार पानी, हल्दी और नमक डालकर ढक्कन लगा दें.
2
फिर कूकर को गैस पर रखकर दाल उबालें. 2 सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें. इसके बाद एक और सीटी आने पर गैस बंद कर दें.
3
अब गैस पर तड़के वाली हांडी में मध्यम आंच पर घी गर्म करें. इसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और हींग का तड़का लगाएं.
4
फिर हांडी में प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
5
जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर, लाल मिर्च, गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर पकाएं.
6
जब टमाटर नर्म हो जाएं तो कूकर का ढक्कन खोलें, चना और उड़द दाल को हांडी में डालकर अच्छी तरह चलाकर मिक्स करें.
7
अब एक मिनट तक दाल को मध्यम आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
8
तैयार है दाल हांडी. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके चावल और रोटी के साथ परोसें.
#dal handi#dal handi recipe#dal handi recipe in hindi#dal#dal recipe#how to make dal handi