दाल हांडी

दाल हांडी

चने और उड़द की दाल का मिला-जुला लजीज जायका है दाल हांडी. यह दाल चावल और रोटी के सादा टेस्ट में मसालेदार स्वाद का तड़का लगा देती है. पेश है इसे बनाने का तरीका -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप चना दाल, आधा कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली), एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 टमाटर बारीक कटे हुए
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक साबुत लाल मिर्च, आधी छोटी चम्मच हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, घी या तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चना और उड़द दाल को पानी से धोएं. अब कूकर में दोनों दाल, आवश्यकतानुसार पानी, हल्दी और नमक डालकर ढक्कन लगा दें.
- फिर कूकर को गैस पर रखकर दाल उबालें. 2 सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें. इसके बाद एक और सीटी आने पर गैस बंद कर दें.
- अब गैस पर तड़के वाली हांडी में मध्यम आंच पर घी गर्म करें. इसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और हींग का तड़का लगाएं.
- फिर हांडी में प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर, लाल मिर्च, गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर पकाएं.
- जब टमाटर नर्म हो जाएं तो कूकर का ढक्कन खोलें, चना और उड़द दाल को हांडी में डालकर अच्छी तरह चलाकर मिक्स करें.
- अब एक मिनट तक दाल को मध्यम आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार है दाल हांडी. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके चावल और रोटी के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (229 ratings)
4.3 avg from 229 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दाल हांडी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप चना दाल, आधा कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली), एक प्याज बारीक कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes