Full Version →

घर में सीखिए रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाना

दाल-सब्‍जी वेज

दाल मखनी उत्तर भारत में बड़े चाव से बनाई और खाई जाती है. कई ढाबे और रेस्टोरेंट अपनी दाल मखनी के लिए फेमस भी हैं. अगर आप घर में ढाबा वाली दाल मखनी बनाना चाहती हैं यह रेसिपी पढ़ लीजिए.

Servings
4
★ 3.7
Rating
46 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल और राजमा साफ कर लें और 5-6 भिगोकर रख दें.
  2. 2
    इसके बाद राजमा और दाल को धो लें.
  3. 3
    प्रेशर कूकर में 4 कप पानी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, दूध, दाल, राजमा और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें.
  4. 4
    मीडियम आंच पर रखकर 5-6 सीटी लगा लें.
  5. 5
    प्रेशर खत्म होने पर दाल को कड़छी से चलाकर अच्छी तरह से मिला लें.
  6. 6
    ऐसे लगाएं तड़का:
  7. 7
    कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. इसके बाद इसमें लौंग, हींग और जीरा डालकर भूनें.
  8. 8
    इसके बाद लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर भून लें. फिर प्याज और मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लें.
  9. 9
    अब इसमें टमाटर डालकर 4 से 5 मिनट तक ढककर पकाएं, फिर इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालें और टमाटर को मसलकर अच्छी तरह मिला लें.
  10. 10
    अब तड़के में पकी हुई दाल डालकर अच्छी तरह से मिला लें और अगर दाल गाढ़ी लग रही हो, तो इसमें थोड़ा-सा पानी डाल लें.
  11. 11
    दाल को करीब 3 से 4 मिनट तक उबलने दें फिर आंच बंद कर दें और उसमें बटर, मलाई, कसूरी मेथी और धनियापत्ती डालें.
  12. 12
    तैयार दाल मखनी को रोटी और चावल के साथ खाएं-खिलाएं.
#dal makhani recipe #dal makhani in hindi #dal makhani ki recipe in hindi #dal makhani banane ki vidhi #how to make dal makhani in hindi #दाल मखनी बनाने की विधि #पंजाबी दाल मखनी बनाने की विधि हिंदी #घर में कैसे बनाएं टेस्टी दाल मखनी #punjabi dal makhni rec
View Full Version