अब प्लेन मूंगदाल नही बल्कि इसे बनाइए पालक के साथ. मूंगदाल और पालक से बनी यह दाल और भी पौष्टिक हो जाती है. यह स्वाद में भी बहुत अच्छी लगती है.
Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक बड़ी कटोरी मूंग की दाल, पालक (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तीन हरी मिर्च (लंबी कटी हुई), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), लहसुन की 8-10 कलियां (बारीक कटी हुई), एक छोटा टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें.
3
जीरे के चटकते ही प्याज, लहसुन और अदरक डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
4
इनके भुनते ही बारीक कटी पालक और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 5 मिनट तक पकाएं.
5
तय समय के बाद हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
6
मिनट बाद मूंग की दाल, टमाटर, जरा सा नमक और पानी डालकर चलाएं और उबाल आने तक का इंतजार करें.
7
उबाल आते ही कूकर का ढक्कन लगाकर दाल को 2-3 सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें.
8
पूरी तरह से भाप निकल जाने के बाद ही कूकर का ढक्कन खोलें.
9
तैयार है मूंगदाल पालक. ऊपर से घी डालकर रोटियों के साथ सर्व करें.
#dal palak recipe#dal palak recipe video#dal palak recipe hindi#dal palak recipe in hindi language#dal palak recipe in cooker in hindi#dal palak recipe for rice#dal palak banane ki vidhi#dal palak banane ka tarika#how to make dal palak in hindi#ho