लंच या डिनर में कूकर में ऐसे बनाइए दाल पालक
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लंच या डिनर में कूकर में ऐसे बनाइए दाल पालक

अब प्लेन मूंगदाल नही बल्कि इसे बनाइए पालक के साथ. मूंगदाल और पालक से बनी यह दाल और भी पौष्टिक हो जाती है. यह स्वाद में भी बहुत अच्छी लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक बड़ी कटोरी मूंग की दाल, पालक (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तीन हरी मिर्च (लंबी कटी हुई), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), लहसुन की 8-10 कलियां (बारीक कटी हुई), एक छोटा टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करने के लिए रखें.

- तेल के गरम होते ही जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें.

- जीरे के चटकते ही प्याज, लहसुन और अदरक डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.

- इनके भुनते ही बारीक कटी पालक और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 5 मिनट तक पकाएं.

- तय समय के बाद हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.

- 2 मिनट बाद मूंग की दाल, टमाटर, जरा सा नमक और पानी डालकर चलाएं और उबाल आने तक का इंतजार करें.

- उबाल आते ही कूकर का ढक्कन लगाकर दाल को 2-3 सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें.

- पूरी तरह से भाप निकल जाने के बाद ही कूकर का ढक्कन खोलें.

- तैयार है मूंगदाल पालक. ऊपर से घी डालकर रोटियों के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (6 ratings)
3.8 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में कूकर में ऐसे बनाइए दाल पालक एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे एक बड़ी कटोरी मूंग की दाल, पालक (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तीन हरी मिर्च (लंबी कटी हुई), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), लहसुन की 8-10 कलियां (बारीक कटी हुई), एक छोटा टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes