Full Version →

ये है दाल तड़का बनाने का एकदम सही तरीका

दाल-सब्‍जी वेज

दाल तड़का उत्तर से लेकर दक्षिण तक बहुत पसंद की जाने वाली डिश है. इसकी असली मजा ढाबों और रेस्टोरेंट में मिलता है. पर कई लोग हैं जो घर में ही बेहतरीन दाल तड़का बनाते हैं. यहां जानिए वो तरीका जिससे आप भी तीखा और चटपटा दाल तड़का बना सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
29 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    प्रेशर कूकर में दाल, पानी, नमक, 2-3 बूंद तेल और हल्दी डालें.
  2. 2
    ढक्कन बंद करके मीडियम आंच पर रखकर 4-5 सीटी लगा दें.
  3. 3
    सीटी लगने के बाद कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
  4. 4
    इसके बाद कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
  5. 5
    जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, हींग डालकर तड़काएं.
  6. 6
    फिर लहसुन, अदरक, लाल मिर्च, हरी मिर्च और प्याज डालकर चलाते हुए भूनें.
  7. 7
    प्याज के ब्राउन होने के बाद तेल में टमाटर डालकर कड़ाही को ढक दें.
  8. 8
    मिनट के बाद ढक्कन उठाएं और तड़के को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  9. 9
    इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और थोड़ी सी धनियापत्ती डालकर मिक्स करें.
  10. 10
    अब दाल को कूकर में कड़छी ले चला लें. फिर इस दाल को कड़ाही में डालकर तुरंत ढक्कन ढक दें.
  11. 11
    इसके बाद दाल पर बची धनियापत्ती डालकर एक उबाल आने के बाद आंच से उतार दें.
  12. 12
    दाल तड़का तैयार है. चावल के साथ सर्व करें.
#dal tadka recipe #dal tadka fry #dal tadka recipe in hindi #dal tadka recipe hindi mai #dal tadka recipe step by step #how to make dal tadka at home recipe in hindi #how to make ndal fry at home recipe in hindi #दाल तड़का बनाने की विधि #दाल फ्राई बनाने की
View Full Version