आपने अब तक कई तरीकों से और कई बार दम आलू बनाया, खिलाया और खाया होगा, पर क्या कभी बनाया है इसे दार्जिलिंग स्टाइल में? अगर नहीं तो पकवानगली बता रहा है इसे बनाने का बेहद ही आसान तरीका...
Servings
4 - 6
★ 4.4
Rating
7 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
1 किलो आलू (उबला और टुकड़ों में कटा हुआ)
6-7 सूखी लाल मिर्च
3 बड़े टमाटर
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच हल्दी
2 बड़ा चम्मच पंचफोरन (मेथी, सौंफ, जीरा, कलौंजी, सरसों दाना), तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
दार्जिलिंग स्टाइल आलू दम बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें.
2
पानी के गर्म होते ही टमाटर और सूखी लाल मिर्च डालकर तब तक उबालें जब तक कि टमाटर सॉफ्ट न हो जाएं.
3
टमाटर के सॉफ्ट होते ही आंच बंद कर दें. इसके छिलके उतारकर मिर्च के साथ ब्लेंडर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
4
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
5
तेल के गर्म होते ही पैन में पंचफोरन डालें.
6
जैसे ही पंचफोरन चटकने लगे टमाटर का तैयार पेस्ट, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें.
7
जब मसाला पूरी तरह से भुन जाए, तब आलू के टुकड़े, नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और 2 मिनट तक पकाएं.
8
अगर पानी की जरूरत हो तो करीबन आधा कप पानी डालकर दोबारा 2 मिनट तक पकाएं और तय समय के आंच आंच बंद कर दें.
9
दार्जिलिंग स्टाइल आलू दम तैयार है. चावल, रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#aalu aloo dum#potatoes#indian kitchen#indian recipe#dry red chillies#tomatoes#panchforan#traditional recipe of darjeeling#saunf#kalaunji#sarso dana#methi#cumin seeds#darjeeling style aloo dum recipe in hindi pakwangali