Full Version →

ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल

दाल-सब्‍जी वेज

अब आप भी अपने किचन में बना सकते हैं ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल. इसके लिए आजमाएं यह टेस्टी और स्पेशल रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
737 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले दाल को धो लें. फिर इसे 20 मिनट के लिए भिगो कर रख दें.
  2. 2
    इसके बाद दाल को कूकर में डालें. इसमें पानी, हल्दी और नमक मिलाकर कूकर बंद कर दें.
  3. 3
    अब गैस पर कूकर रख कर दाल को उबालें. 2 सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें. फिर एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
  4. 4
    गैस पर कड़ाही में घी या मक्खन गर्म करें. फिर कड़ाही में प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर पकाएं.
  5. 5
    जब प्याज सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर डालकर नर्म होने तक पकाएं.
  6. 6
    अब इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    अब उबली हुई दाल को कड़ाही में डालकर मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
  8. 8
    इसके बाद गैस पर फ्राई पैन में घी या मक्खन गर्म करें. इसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और हींग का तड़का लगाएं.
  9. 9
    फिर गैस बंद करके तड़का दाल में डालकर मिलाएं.
  10. 10
    लीजिए तैयार है ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें.
#dhaba style tadka dal recipe #dhaba dal recipe #dal recipe #dhaba style tadka dal recipe in hindi #dal recipe in hindi #dal
View Full Version