ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल
अब आप भी अपने किचन में बना सकते हैं ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल. इसके लिए आजमाएं यह टेस्टी और स्पेशल रेसिपी.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप अरहर (तुअर) दाल, बारीक कटे हुए 3 टमाटर
- 2 प्याज बारीक कटे हुए
- 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुईं, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर, एक चुटकी हींग पिसी हुई, एक साबुत लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक, घी या मक्खन
विधि
- इसके बाद दाल को कूकर में डालें. इसमें पानी, हल्दी और नमक मिलाकर कूकर बंद कर दें.
- अब गैस पर कूकर रख कर दाल को उबालें. 2 सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें. फिर एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
- गैस पर कड़ाही में घी या मक्खन गर्म करें. फिर कड़ाही में प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर पकाएं.
- जब प्याज सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर डालकर नर्म होने तक पकाएं.
- अब इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं.
- अब उबली हुई दाल को कड़ाही में डालकर मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- इसके बाद गैस पर फ्राई पैन में घी या मक्खन गर्म करें. इसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और हींग का तड़का लगाएं. - फिर गैस बंद करके तड़का दाल में डालकर मिलाएं.
- लीजिए तैयार है ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप अरहर (तुअर) दाल, बारीक कटे हुए 3 टमाटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप अरहर (तुअर) दाल, बारीक कटे हुए 3 टमाटर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल बनाने के लिए 2 कप अरहर (तुअर) दाल, बारीक कटे हुए 3 टमाटर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT