Full Version →

बेबी पोटैटो फ्राई

दाल-सब्‍जी वेज

छोटे आलू से तैयार होने वाली यह सब्जी लाजवाब है. आप भी बनाकर देखें.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
1363 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    आलू को अच्छे से धोकर एक प्रेशर कूकर में पानी डालकर उबाल लें. कूकर में 2 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें. तीसरी सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
  2. 2
    जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो उसका ढक्कन खोलकर पानी निकाल दें और आलू को थोड़ा ठंडा करके छील लें. ध्यान रखें कि आलू फूटें नहीं.
  3. 3
    एक चम्मच तेल, हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक का मसाला बनाकर आलू पर लगा दें. 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
  4. 4
    इसके बाद एक कड़ाही में बाकी तेल डालकर गैस पर गर्म करें और फिर गर्म तेल में राई व जीरा फ्राई करके इसमें मसाले वाले आलू डालकर चलाएं.
  5. 5
    कुछ देर ढक दें और धीमी आंच पर 7 से 8 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में एक बड़ी चम्मच से आलू चलाते रहें.
  6. 6
    बेबी पोटैटो फ्राई तैयार हैं. तो देर किस बात की फटाफट इस टेस्टी डिश का स्वाद लें.
#baby potato fry #potato #vegetable #Indian recipe
View Full Version