Full Version →

बिना अंडे वाली एग करी

दाल-सब्‍जी वेज

अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं और आपका मन करता है एग करी खाने का. आपके लिए तैयार है चावल, मक्के के आटे और पनीर से बनी अंडा करी की लजीज सब्जी की रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
10 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आलू ग्राइंड कर के रख लें.
  2. 2
    ग्राइंड करने के बाद आलू में चावल और मक्के का आटा मिला कर अच्छे से गूंद लें.
  3. 3
    गूंदने के बाद इसकी लोइयां बनाकर रख लें.  (आलू करी बांग्ला स्टाइल)
  4. 4
    अब पनीर को किसी बर्तन में ग्राइंड करें.
  5. 5
    जब यह ग्राइंड हो जाए इसमें चुटकी भर हल्दी, नमक और काली मिर्च पाउडर मिला कर अच्छे से गूंद लें.
  6. 6
    जब पनीर का मिश्रण तैयार हो जाए तो इनसे भरावन के लिए लोई तैयार कर लें. ( कोकोनट करी)
  7. 7
    इसके बाद भरावन को आंटे की लोई के भीतर डालकर अंडे के आकार में लोई बना लें. ध्यान रखें अगर लोई मुलायम न हो तो इसके लिए सूखा आटा या तेल को हथेलियों पर लागा कर लोई को मुलायम बना सकते हैं.
  8. 8
    अब एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गरम करें. (इंस्टैंट बेसन सांभर)
  9. 9
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें अंडा डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक तल लें.
  10. 10
    अंडे को तलकर एक प्लेट पर रख लें. (कड़ाही से बाकी तेल निकाल लें केवल 2 छोटे चम्मच तेल छोड़ दें).
  11. 11
    अब बचे हुए तेल में जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और बड़ी इलाइची डालकर चटकने तक भून लें.
  12. 12
    फिर इसमें प्याज डालें और 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें. (पनीर टका-टक)
  13. 13
    अब तेल में अदरक लहसुन पेस्ट और मिर्च डालकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें.
  14. 14
    इसके बाद नमक, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर इसे अच्छे से भून लें.
  15. 15
    जब तेल ऊपर आने लगे, इसमें टमाटर मिला कर 2 मिनट तक फ्राई करें.
  16. 16
    तय समय के बाद इसकी ग्रेवी के लिए इसमें आधा कप पानी डाल कर 10 मिनट तक मीडियम आंच पर उबालें ताकी तरी अच्छी तरह उबल जाए. (बेबी पोटैटो ग्रेवी)
  17. 17
    जब यह अच्छी तरह पक जाए तो आंच बंद कर दें और इसके तैयार होते ही इसमें अंडा और गर्म मसाला मिलाएं.
  18. 18
    एक बाउल में निकालें और धनियापत्ती से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें, खुद भी मजे से खएं. (मसाला टिंडा)
  19. 19
    Photo: mellownspicy.com
#nonveg recipe #veg recipe #egg recipe #vegetarian egg #indian food #indian cuisine #cooking tips #potato recipe #paneer recipe #paneer
View Full Version