बिना अंडे वाली एग करी
अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं और आपका मन करता है एग करी खाने का. आपके लिए तैयार है चावल, मक्के के आटे और पनीर से बनी अंडा करी की लजीज सब्जी की रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- अंडा बनाने के लिए
- 5 आलू उबले हुए
- 200 ग्राम पनीर
- 4 चम्मच चावल का आटा
- 1 1/2 चम्मच मक्के का आटा, ग्रेवी बनाने के लिए
- 2 प्याज बारीक कटे
- 2 छोटे चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 2 टमाटर बारीक कटे हुए
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1/4 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 बड़ा चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1/2 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- 1 बड़ी इलाइची
- 1 तेजपत्ता
- 1 छोटी चम्मच जीरा, जरूरत के हिसाब से तेल, नमक स्वादानुसार
विधि
- ग्राइंड करने के बाद आलू में चावल और मक्के का आटा मिला कर अच्छे से गूंद लें.
- गूंदने के बाद इसकी लोइयां बनाकर रख लें. (आलू करी बांग्ला स्टाइल)
- अब पनीर को किसी बर्तन में ग्राइंड करें.
- जब यह ग्राइंड हो जाए इसमें चुटकी भर हल्दी, नमक और काली मिर्च पाउडर मिला कर अच्छे से गूंद लें.
- जब पनीर का मिश्रण तैयार हो जाए तो इनसे भरावन के लिए लोई तैयार कर लें. ( कोकोनट करी)
- इसके बाद भरावन को आंटे की लोई के भीतर डालकर अंडे के आकार में लोई बना लें. ध्यान रखें अगर लोई मुलायम न हो तो इसके लिए सूखा आटा या तेल को हथेलियों पर लागा कर लोई को मुलायम बना सकते हैं.
- अब एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गरम करें. (इंस्टैंट बेसन सांभर)
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें अंडा डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक तल लें.
- अंडे को तलकर एक प्लेट पर रख लें. (कड़ाही से बाकी तेल निकाल लें केवल 2 छोटे चम्मच तेल छोड़ दें).
- अब बचे हुए तेल में जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और बड़ी इलाइची डालकर चटकने तक भून लें.
- फिर इसमें प्याज डालें और 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें. (पनीर टका-टक)
- अब तेल में अदरक लहसुन पेस्ट और मिर्च डालकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें.
- इसके बाद नमक, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर इसे अच्छे से भून लें.
- जब तेल ऊपर आने लगे, इसमें टमाटर मिला कर 2 मिनट तक फ्राई करें.
- तय समय के बाद इसकी ग्रेवी के लिए इसमें आधा कप पानी डाल कर 10 मिनट तक मीडियम आंच पर उबालें ताकी तरी अच्छी तरह उबल जाए. (बेबी पोटैटो ग्रेवी)
- जब यह अच्छी तरह पक जाए तो आंच बंद कर दें और इसके तैयार होते ही इसमें अंडा और गर्म मसाला मिलाएं.
- एक बाउल में निकालें और धनियापत्ती से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें, खुद भी मजे से खएं. (मसाला टिंडा)
Photo: mellownspicy.com
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बिना अंडे वाली एग करी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे अंडा बनाने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बिना अंडे वाली एग करी बनाने के लिए सबसे पहले अंडा बनाने के लिए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बिना अंडे वाली एग करी बनाने में लगभग 1 से 1.5 घंटे तैयारी का समय और 1 से 1.5 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह बिना अंडे वाली एग करी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बिना अंडे वाली एग करी बनाने के लिए अंडा बनाने के लिए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बिना अंडे वाली एग करी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बिना अंडे वाली एग करी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बिना अंडे वाली एग करी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT