पनीर टका-टक
पनीर टका-टक एक स्पाइसी डिश है जिसमें पनीर को दही और मसालों के साथ कुछ इस अंदाज में बनाया जाता है कि इसका एक अलग ही स्वाद आता है. इसे रोटी और नान के साथ खाया जा सकता है...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम पनीर
- 2 प्याज स्लाइस में कटे हुए
- 1 बड़ा शिमला मिर्च, कटी हुई
- 2 टमाटर पिसे हुए (या टमाटर प्यूरी)
- 1 छोटी चम्मच जीरा
- 1 छोटी चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 हरी मिर्च कटी हुई
- 2 बड़ा चम्मच दही
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- 2 इलायची
- 2 लौंग
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी का
- 2 बड़ा चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच मक्के का आटा/कॉर्नफ्लोर
- स्वादानुसार नमक
विधि
- अब पनीर काटकर इस पर मक्के के सूखे आटे को छिड़क कर एक तरफ रख लें.
- इसके बाद लाल मिर्च, धनिया पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला को दही में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- जब दही मसालों के साथ मिल जाए उसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें. (जिंजर गार्लिक पनीर फ्राई )
- तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालकर भूनें, जब जीरा भुन जाए तब हरी मिर्च और अदरक लहसुन पेस्ट मिला दें.
- इसे 2 मिनट तक धीमी आंच तक चलाते हुए भूनें. (पंजाब का रेशमी पनीर )
- अब इसमें शिमला मिर्च और प्याज डाल कर कुछ देर भूनें. जब प्याज सुनहरा होने लगे तब कड़ाही में पनीर डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें. इसे हलके हाथ से चलाएं नहीं तो पनीर टूट जाएगा. (असली पनीर पहचानने का बेस्ट तरीका )
- समय पूरा होने पर इसमें मसाला मिक्स दही डालकर 2 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.
- अब इसमें पिसे हुए टमाटर मिला दें साथ ही पानी और नमक भी मिला लें.
- अब इसे 5 से 6 मिनट तक उबालें. (सिर्फ 15 मिनट में कूकर में बनाएं पनीर बटर मसाला )
- समय पूरा होने पर आंच बंद कर के इसे उतार लें और गर्मागर्म सर्व करें.
Photo- foodoncelick.com
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर टका-टक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर टका-टक बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम पनीर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर टका-टक बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर टका-टक रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर टका-टक बनाने के लिए 250 ग्राम पनीर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर टका-टक को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर टका-टक का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर टका-टक एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT