Full Version →

गार्लिक मशरूम

दाल-सब्‍जी वेज

मशरूम में लहसुन का मसालेदार जायका डालकर इस तरह बनाएं टेस्टी गार्लिक मशरूम.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
76 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले लहसुन की कलियों को छील लें.
  2. 2
    अब मिक्सर जार में लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, सिरका (वेनेगर), चीनी, नमक और पानी डालें.
  3. 3
    जार का ढक्कन लगाकर इसे मिक्सर पर सेट करके सारी सामग्री को बारीक पेस्ट बनने तक पीसें.
  4. 4
    इसके बाद पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें जीरा डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  5. 5
    जब जीरा चटकने लगे तो इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
  6. 6
    फिर पैन में लहसुन मिक्सचर का पेस्ट डालकर मिलाएं और इसे 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  7. 7
    इसके बाद लहसुन मिक्सचर में मशरूम के टुकड़े डालकर चलाएं और इसमें सारे मसाले अच्छी तरह मिक्स करें.
  8. 8
    अब मशरूम को 2 मिनट भूनें और चलाते रहें.
  9. 9
    फिर पैन को ढक दें और आंच धीमी करके मशरूम को पकाएं.
  10. 10
    जब मशरूम नर्म होकर अच्छी तरह पक जाए तो पैन से ढक्कन हटाकर इसे एक मिनट तेज आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है गार्लिक मशरूम. अब इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी और करी के साथ या स्नैकस के तौर पर गर्मागर्म सर्व करें.
#garlic mushroom #how to make garlic mushroom #easy recipe of garlic mushroom #garlic mushroom recipe #garlic mushroom recipe in hindi #easy recipe #recipes in hindi #snacks
View Full Version