गार्लिक मशरूम
मशरूम में लहसुन का मसालेदार जायका डालकर इस तरह बनाएं टेस्टी गार्लिक मशरूम.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप मशरूम, कटे हुए, एक कप प्याज, बारीक कटा हुआ, लहसुन की 6 कलियां
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच सिरका (वेनेगर), एक छोटी चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े चम्मच पानी
- 2 बड़े चम्मच तेल
विधि
- अब मिक्सर जार में लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, सिरका (वेनेगर), चीनी, नमक और पानी डालें.
- जार का ढक्कन लगाकर इसे मिक्सर पर सेट करके सारी सामग्री को बारीक पेस्ट बनने तक पीसें.
- इसके बाद पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें जीरा डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब जीरा चटकने लगे तो इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
- फिर पैन में लहसुन मिक्सचर का पेस्ट डालकर मिलाएं और इसे 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसके बाद लहसुन मिक्सचर में मशरूम के टुकड़े डालकर चलाएं और इसमें सारे मसाले अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब मशरूम को 2 मिनट भूनें और चलाते रहें.
- फिर पैन को ढक दें और आंच धीमी करके मशरूम को पकाएं.
- जब मशरूम नर्म होकर अच्छी तरह पक जाए तो पैन से ढक्कन हटाकर इसे एक मिनट तेज आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार है गार्लिक मशरूम. अब इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी और करी के साथ या स्नैकस के तौर पर गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गार्लिक मशरूम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मशरूम, कटे हुए, एक कप प्याज, बारीक कटा हुआ, लहसुन की 6 कलियां और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
गार्लिक मशरूम बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मशरूम, कटे हुए, एक कप प्याज, बारीक कटा हुआ, लहसुन की 6 कलियां तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
गार्लिक मशरूम बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह गार्लिक मशरूम रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
गार्लिक मशरूम बनाने के लिए 2 कप मशरूम, कटे हुए, एक कप प्याज, बारीक कटा हुआ, लहसुन की 6 कलियां के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, गार्लिक मशरूम को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
गार्लिक मशरूम का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
गार्लिक मशरूम एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT