गोभी आलू की सब्जी, गोभी पराठा आदि तो आपने कई बार बनाया होगा पर गोभी आलू मटर की ऐसी सब्जी से आपका दिल खुश हो जाएगा. सब्जी को खूब अच्छे से भूनकर पकाने से इसका स्वाद बहुत अच्छा आता है.
Servings
2 - 4
★ 3.1
Rating
12 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 गोभी का फूल (मीडियम साइज)
2 आलू
1/2 कटोरी मटर
1 टमाटर
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1/2 टीस्पून जीरा
1/2 टीस्पून हल्दी
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून देगी मिर्च पाउडर
1/2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले गोभी और आलू को टुकड़ों में काटकर अच्छे से धो लें.
2
मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
3
तेल के गरम होते ही जीरा डालकर चटकाएं.
4
जीरे के चटकते ही गोभी, आलू, मटर, टमाटर और हरी मिर्च डाल दें.
5
अब अदरक कद्दूकस कर और साथ ही सारे मसाले, नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.
6
सब्जी को ढककर पकने दें. इसे तब तक पकाएं जब तक कि गोभी और आलू सॉफ्ट न हो जाए.
7
सब्जी के पूरी तरह से भुनकर तैयार होते ही हरा धनिया डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
8
तैयार है गोभी मटर आलू की सूखी सब्जी. पूरी के साथ सर्व करें.
#gobhi aalu matar ki sabji cauliflower potato vegetable recipe in hindi#gobhi aalu#indian kitchen#indian recipe#cauliflower#potatoes#peas